फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   health

चंबा में हिमकेयर व आयुष्मान धारक मरीजों के ऑप्रेशनों को लगी ब्रेक

Sat, 28 Dec 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
health
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में हिमकेयर और आयुष्मान भारत कार्ड धारक मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। हड्डी और सर्जिकल विभाग के विशेषज्ञों को ऑपरेशन करने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। हड्डी का ऑपरेशन करते समय टूटी हुई हड्डी को जोड़ने के लिए मरीज को रॉड या जैक डालना पड़ता है। ऑपरेशन के दौरान मरीजों के तीमारदार इन उपकरणों को सिविल सप्लाई की ही दुकान से लाते थे लेकिन अब सिविल सप्लाई ने दवाइयों के साथ उपकरणों को भी देने से मना कर दिया है। इसके चलते हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। जबकि, जनरल मरीजों के ऑपरेशन नियमित रूप से हो रहे हैं क्योंकि इन मरीजों को उपकरण लेने के लिए पैसे खर्च ही करने पड़ते हैं। मरीजों की समस्या का समाधान करने में मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सिविल सप्लाई से दवाइयों की सप्लाई बंद होने के बाद प्रबंधन ने जन औषधि केंद्र से दवाइयां लेना शुरू किया है लेकिन जनऔषधि केंद्र में ऑपरेशन संबंधी उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं। इन उपकरणों को लेने के लिए मरीजों को सिविल सप्लाई या निजी केमिस्टों के पास ही जाना पड़ रहा है। अस्पताल में मौजूदा समय में हड्डी और सर्जिकल वार्ड में एक दर्जन से अधिक मरीज ऐसे हैं जो हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारक हैं। इन मरीजों के ऑपरेशन का सारा खर्च योजना के तहत मुफ्त होना है। दवाइयों का जुुगाड़ प्रबंधन जनऔषधि से कर रहा है लेकिन ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का प्रबंध नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से इन मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि जबसे सिविल सप्लाई से दवाई और उपकरणों की सप्लाई बंद हुई है, तबसे उन्हें हिमकेयर कार्ड वाले मरीजों के ऑपरेशन करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रबंधन से इसका कोई उचित समाधान निकालने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि जनऔषधि केंद्र से दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है। ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की भी जल्द व्यवस्था की जाएगी। सिविल सप्लाई के लंबित बिल का भी भुगतान किया जाएगा, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed