Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mother to receive an insurance claim of 15 lakh following son's death in an accident

Chamba News: हादसे में बेटे की मौत पर मां को मिलेगा 15 लाख का बीमा क्लेम

Mon, 02 Nov 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mother to receive an insurance claim of 15 lakh following son's death in an accident
जिला उपभोक्ता आयोग ने न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को भुगतान के दिए आदेश, 9 फीसदी ब्याज भी देना होगा
विज्ञापन

शराब सेवन के आधार पर दावा खारिज करने पर आयोग ने एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाई विसंगतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सड़क हादसे में 24 वर्षीय बेटे को खोने वाली मां को जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग से राहत मिली है। आयोग ने द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को मृतक अरुण वर्मा के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत 15 लाख रुपये देने के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा शिकायतकर्ता पुष्पा देवी को मानसिक उत्पीड़न के लिए 15 हजार और मुकदमे के खर्च के रूप में 7,500 रुपये अदा करने होंगे। बीमा राशि पर शिकायत दर्ज होने की तारीख से भुगतान तक नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 25 मार्च, 2024 को सुबह करीब सात बजे अरुण वर्मा स्विफ्ट डिजायर कार से मियाड़ी नाला के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वाहन में तकनीकी खराबी आने से कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। अरुण परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उन्होंने वाहन का बीमा करवाते समय व्यक्तिगत दुर्घटना कवर के लिए 275 रुपये अतिरिक्त प्रीमियम भी जमा करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा कंपनी ने रक्त में 135.05 मिलीग्राम प्रतिशत इथाइल अल्कोहल मिलने का हवाला देकर दावा खारिज कर दिया था। कंपनी का तर्क था कि शराब सेवन के कारण पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन हुआ। आयोग ने मामले की सुनवाई के दौरान पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में नमूने को लेकर विसंगति पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रक्त का नमूना शीशी में लेने का उल्लेख था, जबकि एफएसएल रिपोर्ट में प्लास्टिक ट्यूब में नमूना मिलने की बात दर्ज थी। इन तथ्यों के आधार पर आयोग ने बीमा कंपनी की ओर से दावा खारिज करने को अनुचित मानते हुए शिकायत स्वीकार कर ली। यह फैसला आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा और सदस्य नारायण ठाकुर की पीठ ने सुनाया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed