{"_id":"663669ce298dd5737e07c245","slug":"health-camp-for-ex-servicemen-to-be-held-on-7th-chamba-news-c-88-1-cmb1002-124080-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात को होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात को होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर
Sat, 04 May 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 04 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भूतपूर्व सैनिकों और दिवगंत सैनिकों के परिवारों सहित वीर नारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए 7 मई को मेडिकल शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा के सेवानिवृत्त कैप्टन अनुमेहा पराशर ने कहा कि सात मई को चुवाड़ी, 14 मई को सुंडला में चिकित्सा कैंप स्टेशन हेडक्वाटर ईसीएचएस की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें कर्नल एसएस काने, लाभ सिंह, संजय कुमार उपस्थित रहेंगे। उन्होंने चुवाड़ी और सुंडला के समस्त भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं से आहृवान किया है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं। संवाद
--
चौंतड़ा मोहल्ले में 15 से होगी टेबल टेनिस प्रतियोगिता
चंबा। शहर के चौंतड़ा मोहल्ले में धनंजय पार्किग कांप्लेक्स में 15 से 17 मई तक टेबल टेनिस प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें महिला और पुरुष वर्ग के एकल और युगल वर्ग के मुकाबले होंगे। एकल वर्ग के प्रवेश शुल्क सौ और युगल वर्ग के लिए दो सौ रुपये निर्धारित किया गया है। यह जानकारी टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्य अतुल गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट आयोजन की रूपरेखा की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94598-35899, 94182-90902 और 70189-71228 पर भी संपर्क कर सकते हैं। संवाद
--
चित्रकूट मंदिर के स्थापना दिवस पर 12 को होगा भंडारा
चंबा। भलेई स्थित संकटा माता मंदिर चित्रकूट के स्थापना दिवस पर 12 मई को हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष संकटा माता मंदिर स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी सुबह 5 बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक मां दुर्गा सप्तशती का हवन, पौने नौ बजे पुर्णाहुति, नौ बजे कन्या पूजन और 10 बजे से लेकर सांय साढ़े सात बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर पूजारी लौकीनंद शर्मा ने यह जानकारी दी है। संवाद