फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Harsh and Anshul first in math olympiad

हर्ष और अंशुल शमा गणित ओलंपियाड में रहे प्रथम,

Thu, 17 Mar 2022 04:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Harsh and Anshul first in math olympiad
गणित ओलंपियाड में हर्ष और अंशुल प्रथम
विज्ञापन

पुखरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी में नई शिक्षा नीति 2020 को धरातल पर लागू करने की दिशा में प्रधानाचार्य अजय चौहान की देखरेख में मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों में संदेश देना है। कार्यक्रम में चार प्रकार की क्रियाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। इसमें गणित और विज्ञान ओलंपियाड सहित भाषण और कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गणित ओलंपियाड में दसवीं कक्षा के हर्ष और अंशुल शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में जमा दो कक्षा की भारती शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। विज्ञान ओलंपियाड में सोहानी प्रथम और कौशल विकास में दसवीं की छात्रा राधिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। पर्यावरण प्रोजेक्ट की प्रस्तुति में प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यापक रीना देवी, ध्रुवी कुमारी, रक्षा देवी, संध्या देवी, पूजा मनकोटिया और कांता देवी ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed