फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Had to go 90 km away to study science faculty

Chamba News: विज्ञान संकाय पढ़ने के लिए जाना पड़ रहा 90 किमी दूर

Sat, 01 Apr 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Apr 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Had to go 90 km away to study science faculty
चुराह (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांजू में विज्ञान संकाय के दो पद छह साल से खाली पड़े हुए हैं। इसका खामियाजा देहरा और चांजू पंचायत के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। विज्ञान संकाय के महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों समेत उनके अभिभावकों की चिताएं बढ़ गई हैं। अभिभावक मजबूरन अपने बच्चों का जिला मुख्यालय चंबा स्थित स्कूलों में दाखिला करवा रहे हैं। किराये पर कमरे लेकर रहने से अभिभावकों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल में जल्द पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावकों देस राज, योग राज, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, पवन कुमार, रमन कुमार आदि ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चांजू स्कूल में विज्ञान संकाय तो उपलब्ध करवा दिया है लेकिन अध्यापक न होने के कारण बच्चे विज्ञान संकाय नहीं पढ़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बच्चों को मजबूरन 90 किमी सफर तय करके चंबा में विज्ञान संकाय की शिक्षा ग्रहण करवानी पड़ रही है। ऐसे में यदि समय रहते रिक्त पदों को न भरा गया तो आने वाले समय में विज्ञान संकाय में शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक यहां से बाहरी क्षेत्रों का रुख करेंगे।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि खाली पदों के बारे में शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा उपनिदेशक को अवगत करवाया गया है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि पदों को भरने के बारे में शिक्षा निदेशालय को अवगत करवाया गया है। कहा कि सरकार के निर्देशानुसार ही पदों को भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed