फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Had the complaint been heard then the stray dogs would not have pounced on the pedestrians.

Chamba News: सुन ली होती शिकायत तो राहगीरों पर नहीं झपटते लावारिस कुत्ते

Sun, 20 Oct 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 20 Oct 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Had the complaint been heard then the stray dogs would not have pounced on the pedestrians.
चंबा। शहर में लावारिस कुत्तों के आतंक को लेकर कई बार नगर परिषद को बताया गया, सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। हाल ही में लावारिस कुत्तों ने राहगीरों पर हमला कर दिया तो आनन-फानन में नगर परिषद ने कुत्तों को मारने के लिए कर्मचारी भेज दिए।
विज्ञापन

कुछ कुत्तों काे मार भी दिया गया। शहर के लोगों ने कहा कि समय पर प्रशासन और नगर परिषद ने शहरवासियों की शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो लावारिस कुत्तों के हमले में दो दर्जन से अधिक लोग घायल न होते। समय पर लावारिस कुत्तों को पकड़ा जा सकता था या इनका टीकाकरण किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने की घटना के बाद शहरवासियों में दहशत का माहौल बन गया है। लोग शहर में आने से गुरेज कर रहे हैं। कुछ लोग हाथ में डंडा लेकर आते-जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि शहर के सभी कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही पंजीकरण से संबंधित आदेश भी जारी किए जाएंगे।
--
शहर में कुत्तों के आतंक को लेकर सीएम संकल्प सेवा हेल्पालाइन पर भी शिकायत की गई थी, मगर इस बारे में किसी ने कोई सुध नहीं ली। ऐसे में शहर में लावारिस कुत्तों से दहशत का माहौल है। - रविंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आए दिन शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। शहर के लोग घरों के बाहर कुत्ताें के लिए खाना डालते हैं। ऐसे में लावारिस कुत्ते गलियों में बैठे रहते हैं। यही लावारिस कुत्ते राहगीरों पर झपट पड़ते हैं। - सूर्यकांत शर्मा
--
शहर में नगर परिषद की ओर से जल्द लावारिस कुत्तों का टीकाकरण करवाना चाहिए, जिससे अब दोबारा ऐसा माहौल न बन सके। घटना के तीन दिन बाद भी शहर के लोग काफी खौफ में हैं। - बलवीर सिंह

--
नगर परिषद को अब शहर के घरों में पल रहे कुत्तों का पंजीकरण करना चाहिए, जिससे दोबारा इस तरह की स्थिति न बने। नगर परिषद के पास इसका पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए। - पंकज ठाकुर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed