फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should withdraw the decision of complex system: Sangh

कांप्लेक्स सिस्टम का फैसला वापस ले सरकार : संघ

Wed, 01 Oct 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the decision of complex system: Sangh
चंबा में तीसा तहसीलदार को नई कंपलेक्स प्रणाली के विरोध को लेकर ज्ञापन देते हिमाचल प्रदेश प्राथम
चुराह (चंबा)। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तीसा और कल्हेल खंड की संयुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने तहसीलदार आशीष ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि नए कांप्लेक्स सिस्टम का निर्णय वापस लिया जाए, ताकि शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। पदाधिकारियों ने बताया कि संघ ने प्रणाली का विरोध करने का निर्णय लिया है। दोनों खंडों के शिक्षक 5 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे भंजराडू में एकत्रित होकर रोष रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ खंड तीसा के अध्यक्ष दुनी चंद शर्मा और खंड कल्हेल के अध्यक्ष लेख राज ने बताया कि नई अधिसूचना पूरी तरह से प्राथमिक शिक्षा और शिक्षकों के हितों के खिलाफ है। यह रोष प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा और इसमें स्थानीय नागरिकों की सुविधा व यातायात व्यवस्था को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed