{"_id":"6768450799bf6831570bed72","slug":"government-should-increase-medical-allowance-to-rs-2000-omkar-chamba-news-c-88-1-cmb1002-140171-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 2,000 रुपये करे सरकार : ओंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 2,000 रुपये करे सरकार : ओंकार
Sun, 22 Dec 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सिहुंता खंड इकाई की बैठक शिव मंदिर द्रम्मनाला में हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान ओंकार सिंह चौहान ने की। बैठक में पेंशनरों ने मेडिकल भत्ता 400 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये करने की मांग की है। साथ ही इस दौरान पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की और आगामी रणनीति तय की। बैठक में छठे वेतनमान के एरियर का एकमुश्त भुगतान करने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की।
इसके अलावा विभिन्न विभागों में पेंडिंग मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग उठाई है। पेंशनरों का कहना है कि महंगाई भत्ते की तीन किश्तें शीघ्र जारी करने और पेंशनरों की भत्ते की दी गई किश्तों के एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए। उनके पे मैट्रिक्स पेंशन निर्धारित मामले विभिन्न विभागों में बिना कार्रवाई के लंबित पड़े हैं। बैठक में मदन सिंह, संतोष कुमारी, मीनाक्षी शर्मा और सत्या देवी सहित लगभग 53 सदस्य उपस्थित रहे।