फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should cancel the order of online attendance of MNREGA workers

Chamba News: मनरेगा श्रमिकों की ऑन लाइन ऐप से हाजरी लगाने के फरमान रद्द करे सरकार

Mon, 09 Jan 2023 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Government should cancel the order of online attendance of MNREGA workers
चंबा। मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों की दो समय ऑनलाइन एप के जरिए हाजिरी लगाने के विरोध में प्रधान यूनियन ब्लॉक चंबा उग्र हो उठा है। सोमवार को प्रधान यूनियन ब्लॉक चंबा का प्रतिनिधिमंडल एडीएम चंबा अमित मेहरा से मिला। उन्होंने एडीएम चंबा के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन भेज कर उन्हें चेताते हुए तुरंत प्रभाव से इसे रद्द करने की मांग उठाई है। ऐसा न होने पर पंचायत प्रतिनिधि विकासात्मक कार्यों का बहिष्कार कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों में सबिता कोपड़ा, उर्मिला देवी, प्रेेम लता, कृष्णा, रक्षा देवी, यासमीन, जितेंद्र राणा, दर्शना देवी, भारती, इंदु कुमारी, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पवन कुमार, राकेश कुमार ने बताया कि अधिकांश क्षेत्र में सिग्नल की समस्या के कारण ऑनलाइन एप के जरिए हर वार्ड में हाजिरी नहीं लगाई जा सकती है। इसके अलावा भौगोलिक दृष्टि से एक वार्ड चार से पांच किलोमीटर तक फैला होता है। कहा कि अधिकांश वार्ड पंच व उपप्रधानों के पास स्मार्ट फोन नहीं होते हैं और न ही उन्हें फोन चलाना आता है। कहा कि यदि सरकार एप के माध्यम से हाजिरी लगाना चाहे तो इसके लिए कर्मचारी की ड्यूटी सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed