फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government has not given night allowance for one and a half years: Union

सरकार ने डेढ़ साल से नहीं दिया रात्रि भत्ता : यूनियन

Wed, 16 Oct 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Government has not given night allowance for one and a half years: Union
चंबा। एचआरटीसी चालकों को करीब डेढ़ साल से एरियर और रात्रि भत्ता नहीं मिल पाया है। इससे चालकों और परिचालकों में निराशा है। चालक बीते डेढ़ साल से अधिक समय से एरियर और रात्रि भत्ते की अदायगी को लेकर सरकार से मांग उठा रहे हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में सरकार के प्रति चालकों में भारी रोष है। चालकों का कहना है कि रात में अतिरिक्त ड्यूटी देने पर जब अंत में तनख्वाह मिलती है तो ऐसा लगता है कि नौकरी के नाम पर मजाक है। कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। करीब डेढ़ साल से से रात्रि भत्ता नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

चालक यूनियन के प्रधान हेम राज, ओम शंकर, विवेक गुलेरिया, विकास कुमार और प्रदीप का कहना है कि रात्रि भत्ते और एरियर के लिए कई बार बैठक भी कर चुके हैं। हालांकि, शिमला में भी धरना- प्रदर्शन कर चुके हैंए लेकिन आज तक रात्रि भत्ते को तरस रहे हैं। कहा कि अतिरिक्त ड्यूटी करने के बाद भी उसके पैसे नहीं मिल रहे हैंए जिससे वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कहा कि सहूलियत के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिला है। चालकों ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed