फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus will run again on Chamba-Chamunda route

Chamba News: चंबा-चामुंडा रूट पर दोबारा दौड़ेगी सरकारी बस

Fri, 10 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government bus will run again on Chamba-Chamunda route
बसों की कमी के चलते दो माह से बंद थी सेवा
विज्ञापन

सुबह 4:45 बजे चामुंडा के लिए चलती है बस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दो माह से बंद पड़ा रूट परिवहन निगम ने दोबारा शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। दरअसल, बसों की कमी के चलते दो माह से चंबा-चामुंडा रूट पर बस नहीं दौड़ रही थी। यह बस सुबह 4:45 बजे चंबा बस स्टैंड से निकलती थी। बस रूट बंद होने से चामुंडा जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन, बस सेवा दोबारा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। चंबा डिपो में बसों की काफी कमी चल रही है, जिसके चलते निगम को रूट बंद करने पड़ रहे हैं। जिले में कई रूट अभी भी बंद हैं। इसका खामियाजा यात्री भुगत रहे हैं। ऐसे ही चंबा-चामुंडा रूट पर जाने वाली 37 सीटेड बस सेवा भी बंद कर दी गई थी जिसे चलाने की सवारियों ने परिवहन निगम से मांग की। क्योंकि, जिले के कई लोग बाहरी जिलों में नौकरी करने के साथ ही विद्यार्थी भी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें इस बस का काफी लाभ मिलता रहा है। यात्रियों की मांग पर परिवहन निगम ने इस रूट को दोबारा शुरू कर दिया है। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed