{"_id":"659ade7718265c2e040ef5a6","slug":"got-relief-from-the-problem-of-frequent-power-cuts-chamba-news-c-88-1-cmb1003-15983-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से मिला छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से मिला छुटकारा
विज्ञापन
चंबा में खज्जियार के पंजियारा गांव में स्थापित किया गया नया ट्रांसफार्मर।संवाद
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत खज्जियार के तहत आते पंजियारा सहित दो गांवों के लोगों को रोजाना बिजली गुल होने की समस्या से छुटकारा मिल गया है। वर्षों पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर बिजली बोर्ड ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। इससे तीन गांवों की लगभग 500 आबादी को लाभ मिलेगा।
ग्राम पंचायत खज्जियार के पूर्व प्रधान महिंद्र कुमार सहित ग्रामीणों हेमराज, मनोज कुमार, राकेश कुमार, सूरज, विशाल कुमार, सुरेंद्र कुमार, योगराज आदि का कहना है कि पंजियारा में 50 वर्ष पुराने ट्रांसफार्मर के जलने से बार- बार बिजली गुल होने से दिक्कत हो रही थी। वहीं, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। लोगों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ती थीं। कहा कि हल्की बारिश होने पर भी ट्रांसफार्मर जल जाता था और बिजली कट लग रहे थे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से पंजियारा में पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग उठाई। दस साल तक मांग करने के बाद अब जाकर ग्रामीणों को राहत मिली है। बिजली बोर्ड के कर्मियों ने शनिवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। इससे पंजियारा, गोरठू और धुहैली गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सदर विधायक नीरज नैयर और बिजली बोर्ड के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अंकुर ने बताया कि पंजियारा गांव में पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। कहा कि अब क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या नहीं रहेगी।