फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   g on the Chaluj-Tepa road is not free from danger

18 किलोमीटर दूरी वाले मार्ग पर गड्ढे, पर्यटक सहित ग्रामीण हो रहे परेशान

Fri, 13 May 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
g on the Chaluj-Tepa road is not free from danger
चुराह उपमंडल का चलूंज- देवीकोठी-टैपा खस्ताहाल मार्ग। संवाद - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। चलूंज-देवीकोठी-टैपा मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क से तीन पंचायतों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। बारिश के दिनों में पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों पर कीचड़ गिरता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।

जानकारी के मुताबिक इस मार्ग की दूरी 18 किलोमीटर है। ग्राम पंचायत टैपा, देवीकोठी और घुलेई के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर निजी समेत सरकारी बसों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों मान सिंह, गुपाली, नारो देवी, शिवदयाल, शेर सिंह और किशोरी ठाकुर का कहना है कि देवीकोठी में प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर भी है, जहां पर्यटकों की भी आवाजाही रहती है। सड़क की हालत खराब होने से धूल से पर्यटक परेशान हैं। उन्होंने लेेक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द इस सड़क की सुध ली जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि सड़क को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द सड़क चकाचक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed