{"_id":"5e4c0eef8ebc3ef24f62c5f2","slug":"froest-department-imposed-two-lekhs-fine-to-company-holi-chamba-chamba-news-sml3248257128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के पेड़ काटने व अवैध डंपिंग पर कंपनी को दो लाख रूपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के पेड़ काटने व अवैध डंपिंग पर कंपनी को दो लाख रूपये का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली (चंबा)। बिना परमिशन पेड़ काटने और पावर हाउस तक सड़क निर्माण से निकलने वाला मलबा रावी में फेंकने पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। होली क्षेत्र की जेएसडब्लयू कंपनी को वन विभाग ने दो लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। वन विभाग की इस कार्रवाई से कंपनी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने परियोजना प्रबंधन को स्पष्ट हिदायत दी है कि कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर दोबारा से कंपनी ने नियमों को दरकिनार कर काम किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार परियोजना प्रबंधन ने चंबा-होली मार्ग पर गरोला के समीप कंपनी का काम किया जा रहा है। कंपनी ने पावर हाउस के लिए सड़क का निर्माण किया है। यहां अंधाधुंध पेड़ों को गिरा दिया है। साथ ही सड़क निर्माण से निकलने वाला मलबा भी सड़क से सीधा रावी नदी में फेंक दिया है। जबकि कंपनी के लिए डंपिंग साइट निर्धारित की गई थी। लेकिन कंपनी ने मनमानी कर मलबा यहां-वहां फेंक रही है।
मुख्य मार्ग पर भी मलबा होने के कारण यातायात व्यवस्था कई ठप हुई। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इससे, पहले भी जुर्माना किया गया था। लेकिन कंपनी बेपरवाह होकर दोबारा से मनमानी कर रही है। इसके बाद वन विभाग की ओर से यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
वन विभाग के बीओ सुरेश कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कंपनी प्रबंधन को दो लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पेड़ों को नुकसान और सड़क निर्माण का मलबा रावी में फेंका है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।