फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fraud

चुराह में बाईक बोट कंपनी के नाम पर तीन लोगों से हुई दो लाख की ठगी

Fri, 21 Feb 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
fraud
चंबा। बाइक बोट कंपनी में एक साल में पैसा दोगुना करने के नाम पर चुराह के तीन लोगों से दो लाख से अधिक की ठगी हुई है। इसको लेकर तीन लोगों ने चुराह के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना तीसा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तीन लोगों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कतर लिया है। फिलहाल आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। जांच के दौरान चुराह में अन्य लोगों के साथ भी इस धोखाधड़ी को लेकर पर्दा उठ सकता है। क्योंकि बाइक बोट कंपनी काफी समय से चुराह में सक्रिय थी। कई लोगों ने रकम दोगुना करने के चक्कर में अपना पैसा लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नरेंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी गांव शरदोड़ा डाकघर भंजराडू, नरेंद्र कुमार पुत्र ठाकुर दयाल निवासी गांव चमारा और हरदीप पुत्र ठाकुर दयाल निवासी चमारा ने पुलिस थाना तीसा में एफआईआर दर्ज करवाई है कि धर्मेंद्र राजपूत निवासी बघेईगढ़ जो खुद को बाइक बोट कंपनी का डायरेक्टर बताता था, उसने उन्हें पैसे डबल करने का लालच देकर कंपनी में पैसे लगाने को कहा। उसके बहकावे में आकर उन्होंने कंपनी में पैसे लगा दिए। लेकिन, उन्हें साल में सिर्फ साढ़े नौ हजार रुपये का चेक ही आया। उसके बाद उन्हें कोई भी पैसा नहीं मिला। धर्मेंद्र ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके चलते उन्हें अपने साथ ठगी होने का शक हुआ। तब जाकर उन्होंने तीसा थाना में धर्मेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि चुराह में उनके जैसे कई अन्य लोग भी हैं, जिन्होंने बाइक बोट कंपनी में अपना पैसा लगाया है। इसका खुलासा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही लगेगा। नरेंद्र सिंह और नरेंद्र कुमार ने कंपनी में क्रमश: 62100 रुपये लगाए थे। जबकि हरदीप ने पैसा दोगुना करने के नाम पर 1,24,200 रुपये लगाए थे लेकिन उनका पैसा डबल होना तो दूर की बात, जो पैसा उन्होंने जमा करवाया था वह भी वापस नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की जांच : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि तीसा थाना में बाइक बोट कंपनी में राशि दोगुना करने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed