फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   foundation stone of kuned-kilod. handora-annahar road

कुनेड़-किलोड़, हंडोरा-अनानहर सड़क का शिलान्यास

Wed, 10 May 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)। Updated Wed, 10 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
foundation stone of kuned-kilod. handora-annahar road
foundation stone - फोटो : foundation stone

वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बुधवार को किलोड़-कुनेड़ तथा हंडोरा-अनानहर सड़क की आधारशिला रखी। इन सड़कों के निर्माण पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वन मंत्री ने लोगों की मांग पर कुनेड़ से कलमला, सेरी सड़क के निर्माण को भी मंजूरी दी।

विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क की जल्द डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिए। कहा कि अगले महीने इसकी भी आधारशिला रख दी जाएगी।कुनेड़ में जन सभा में वनमंत्री ने कहा कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र के गैर जनजातीय हलकों का विकास भी उनकी प्राथमिकता में शुमार है।
विज्ञापन


क्षेत्रवाद की राजनीति को बिलकुल भी सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को घर-द्वार पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। भाजपा की सरकार ने गैर जनजातीय क्षेत्र में भेदभाव की नीति को अपनाते हुए सड़कों के कार्यों को लटकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे अब कांग्रेस सरकार ने गति प्रदान की है। वन मंत्री ने इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला परिषद सदस्य अमित भरमौरी ने कहा कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र का एक समान रूप से विकास किया जा रहा है। यह सब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है।

...
वन मंत्री को किया सम्मानित
कुनेड़ और प्रीणा पंचायत के प्रतिनिधियों ने वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को सम्मानित किया। इस अवसर पर वन अरण्यपाल चंबा अनिल शर्मा, डीएफओ चंबा डॉ. संजीव शर्मा, एसडीएम चंबा बचन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरमौर संजीव ठाकुर, हितेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान किलोड़ लच्छिया राम, ज्ञान चंद, पूर्व प्रधान कुनेड़ विष्णु राम, जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed