फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Found the missing minor and handed it over to the relatives

Chamba News: लापता नाबालिग को ढूंढकर किया परिजनों के हवाले

Sat, 04 Mar 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Found the missing minor and handed it over to the relatives
चंबा। विकास खंड सलूूणी से तीन दिन पहले लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। लड़की को सिविल अस्पताल सलूणी में मेडिकल करवाने के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया गया। लड़की के पिता ने एक मार्च को पुलिस थाना किहार में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को ढूंढने के लिए कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन

लड़की का मोबाइल नंबर बंद होने के कारण पुलिस को शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन बाद में पुलिस ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए लड़की को ढूंढ निकाला। लड़की परिजनों को बिना बताए अपनी बहन के घर चली गई थी। शनिवार को जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची तो उसकी बहन ने उसके बारे में पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि लापता नाबालिग को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed