फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest friends should regularly inspect forests: Sanjeev

वन मित्र नियमित करें जंगलों का निरीक्षण : संजीव

Wed, 16 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Forest friends should regularly inspect forests: Sanjeev
चंबा। वन रक्षक और वन मित्र नियमित रूप से जंगलों का निरीक्षण करें। रात के समय भी जंगलों में पेट्रोलिंग करके जड़ी-बूटी का अवैध दोहन करने वालों पर नजर रखें। यह बात वन परिक्षेत्र अधिकारी साच संजीव कुमार ने अपने स्टाफ के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जंगली लहसुन सहित अन्य जड़ी-बूटियों का सीजन चला हुआ है। अवैध तस्कर जंगलों में इन जड़ी-बूटियों को अवैध रूप से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन पर शिकंजा कसने के लिए सभी कर्मी नियमित गश्त करें। जो भी व्यक्ति अनावश्यक जंगल के भीतर जाता है, उससे गहनता से पूछताछ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed