फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forced to take the patient to the main road with the help of a sedan

मरीज को पालकी के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए मजबूर

Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Forced to take the patient to the main road with the help of a sedan
भाबला पंचायत में सड़क न होने पर मरीज को पालकी में बैठाकर ले जाते ग्रामीण। - फोटो : Chamba
चंबा। उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत भावला के एक दर्जन गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी पंचायत के गांवों में कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे पालकी के सहारे ही मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण को लेकर वे कई बार प्रशासन और सरकार से गुहार लगा चुुके हैं। लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय नेताओं पर आरोप लगाया है कि मात्र वोट लेने तक ही वे सीमित रह गए हैं जबकि पंचायत को सड़क से जोड़ने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। पंचायत के तहत ढाड, खडियारू, सोह, नेल्ला, गदयोग, पनेरा, भालुई, देहरा, शरोली पधरोलू आदि गांवों की आठ सौ के करीब आबादी है।
विज्ञापन

मंगलवार को पेड़ से गिरने के बाद घायल हुए आबिद खान निवासी ढाड को पालकी के सहारे घर तक पहुंचा गया। ग्रामीणों ने घंटों पैदल सफर किया। ग्रामीणों दिलदार, जाकिर बट्ट, ताजदीन, सदीक, बशीर, मंजू, लियाकत अली और लाल चंद का कहना है कि सरकार हर गांव को सड़क से जोड़ने के दावे तो करती है लेकिन उनके गांव अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed