{"_id":"5fe4cb128ebc3e3b590a1415","slug":"first-day-19-person-nomination-in-chamba-chamba-news-sml355579154","type":"story","status":"publish","title_hn":"न ढोल बजा न नगाढ़ा, उम्मीदवारों के साथ रहे गिने-चुने समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न ढोल बजा न नगाढ़ा, उम्मीदवारों के साथ रहे गिने-चुने समर्थक
विज्ञापन
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह को नामांकन देती प्रत्याशी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना महामारी के बीच शहरी निकायों के लिए वीरवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि इस बार नामांकन के दौरान दिखने वाली रौनक पूरी तरह से गायब रही। नामांकन भरने के लिए आए प्रत्याशी न बिना ढोल नगाढ़ो के ही गिने चुने लोगों के साथ पहुंचे और पर्चा दाखिल किया। सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई और दोपहर तीन बजे तक जारी रही। इस दौरान नियमित अंतराल के बाद नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार आते रहे। हालांकि कुछ समर्थक ही चुनावी मैदान में कूदे उम्मीदवारों के साथ दिखे।
इस दौरान प्रत्याशियों ने एसओपी का पालन किया। नगर परिषद चंबा में नामांकन के पहले दिन 16 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। जबकि, नगर परिषद डलहौजी में दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इसके अलावा नगर पंचायत चुवाड़ी में मात्र एक ही उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
जिला प्रशासन की ओर से नगर परिषद और नगर पंचायत में नॉमिनेशन के लिए तीन दिन निर्धारित किए गए हैं। इनमें वीरवार पहला दिन था। जबकि अब 26 और 28 दिसंबर को भी नॉमिनेशन भरे जाएंगे। 29 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। इसके साथ ही 31 दिसंबर को उम्मीदवार नाम वापिस ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसी दिन प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इस बार कोरोना महामारी के बीच चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग के जरूरी निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। प्रचार अभियान के दौरान प्रत्याशी अपने साथ पांच से ज्यादा समर्थक नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा कोविड-19 नियमों की भी पालना सुनिश्चित बनानी होगी। कुल मिलाकर कोरोना महामारी के चलते चुनावों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है।