{"_id":"6a0def896a07eeb797041388","slug":"fire-broke-out-in-the-forest-near-chamunda-mata-temple-chamba-news-c-88-1-ssml1006-183975-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चामुंडा माता मंदिर के साथ जंगल में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चामुंडा माता मंदिर के साथ जंगल में भड़की आग
Wed, 20 May 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 20 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चामुंडा मंदिर के पास जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे चीड़ के पेडों का जंगल दहक उठा। आग के कारण पहाड़ी से जुम्महार जाने वाले मार्ग पर पत्थर गिरने लगे।
इससे राहगीरों और वाहन चालकों को संभलकर आवाजाही करनी पड़ी। बुधवार दोपहर के समय जंगल में यह आग भड़की। यह देखते ही देखते पूरे जंगल में फैल गई। आग को बुझाने के लिए वन कर्मी भी पहुंच गए। आग बुझाने के लिए उनके हाथों में झाड़ियों के लट्ठ के अलावा कुछ भी नहीं था। आग पर इसी लट्ठ से वार कर बुझाने का प्रयास करते रहे। शाम तक जंगल से धुआं उठता रहा। डीएफओ कृतज्ञ कुमार ने बताया कि आग लगाने वाले शरारती तत्वों का सुराग नहीं मिल पाया। विभागीय कर्मचारी आग बुझाने में डटे थे। संवाद