फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire breaks out in a four-storey house in Charpat Mohalla, a shopkeeper burnt to death

Chamba News: चरपट मोहल्ला में चार मंजिला मकान में भड़की आग, एक दुकानदार झुलसा

Thu, 04 Apr 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Apr 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a four-storey house in Charpat Mohalla, a shopkeeper burnt to death
चंबा के चरपट मोहल्ला में आगजनी के बाद जला सामान।संवाद
चरपट मोहल्ला में चार मंजिला मकान में भड़की आग, एक दुकानदार झुलसा
विज्ञापन

लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान, मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है घायल का उपचार
वीरवार सुबह की घटना, दो मंजिल में फैल गई थी आग, तीन भाइयों का है संयुक्त मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के साथ लगते चरपट मोहल्ला में चार मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। दूसरी तरफ, मकान मालिक नरेंद्र आग बुझाते समय झुलसने से घायल हो गए। घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। प्रारंभिक दृष्टि में नुकसान का आकलन करीब ढाई लाख रुपये आंका जा रहा है। प्रशासन के निर्देशों के बाद राजस्व विभाग की टीम नुकसान का सही आकलन करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार तीन भाइयों का यह संयुक्त मकान है। ये नरेंद्र नाथ, देवेंद्र नाथ, सोमनाथ पुत्र वैद्य नाथ मोहल्ला चरपट हैं। सुबह के समय वे खाना बना रहे थे तो अचानक रसोईघर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। मकान की दूसरी मंजिल तक आग फैल गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन चंबा से टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। टीम ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। आग बुझाने वाली टीम में अग्रसर प्रशामक पवन कुमार, प्रशामक मेहबूब खान, राज ठाकुर और दीपक कुमार मौजूद रहे। टीम एक करोड़ की संपत्ति बचाने में कामयाब रही।
विज्ञापन

--
फायर स्टेशन प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई। कहा कि टीम ने आग पर नियंत्रण पाया। बताया कि रसोईघर में आग लगी थी। इसके बाद यह आग कमरे तक फैल गई। करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed