फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   FIR registered against 7 individuals for transporting bovine remains and obstructing police work.

Chamba News: गोवंश के अवशेष ले जाने और पुलिस के काम में बाधा डालने 7 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 7 individuals for transporting bovine remains and obstructing police work.
जलेदा जंगल से चंबा चौक बिना अनुमति मांस के अवशेषों को ले जाने का लगा आरोप
विज्ञापन

सदर थाना के अन्वेषण अधिकारी ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गो हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा डालने और घटनास्थल से साक्ष्य ले जाने पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मंगलवार को जलेदा जंगल में जब पुलिस को गो हत्या होने की शिकायत मिली तो पुलिस जांच करने के लिए वहां पहुंची। जब पुलिस अपना कार्य कर रही तो तो वहां मौजूद गोपाल सिंह, महिंद्र, पवन राणा, रवि भारद्वाज, प्रशांत महाजन, रवि फौजी और निखिल कुंदरा ने पुलिस को उनकी कार्यवाही करने से रोका। इतना ही नहीं, गो मांस के अवशेष अपने साथ ले गए, जिन्हें पुलिस साक्ष्य के तौर पर अपने कब्जे में लेने की कार्यवाही कर रही थी। काफी देर तक पुलिस उन्हें समझाती रही, लेकिन सातों मानने को तैयार नहीं थे। वहां से जबरदस्ती करके अवशेषों को अपने साथ चंबा ले गए। इसके चलते पुुलिस ने सातों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सदर थाना के अन्वेषण अधिकारी प्रदीप कुमार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कुछ युवाओं ने पुलिस और पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में मृत गाय के अवशेष और खाल अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने उन्हें अवशेष जांच के लिए सौंपने को कहा, लेकिन आरोप है कि उन्होंने बात नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनौथा गांव के सड़क मार्ग पर भी पुलिस अधिकारियों ने अवशेष पुलिस को सौंपने का आग्रह किया, लेकिन अवशेष किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से वहां से हटवा दिए गए। पुलिस टीम ने लकड़ी का ठेला अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शाम करीब 6:50 बजे से 7:45 बजे तक चंबा शहर के चौक में भी संबंधित लोगों और उनके अन्य साथियों की मौजूदगी में काफी संख्या में लोग एकत्रित रहे।

उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द ही सातों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed