फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fine of Rs 1 lakh 35 thousand collected from 86 drivers

Chamba News: 86 वाहन चालकों से वसूला एक लाख 35 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 02 Aug 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 1 lakh 35 thousand collected from 86 drivers
चंबा। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री-लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के करीब 200 चालान पेश हुए। इनमें 85 चालान के तहत 88500 रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया।
विज्ञापन

शराब पीकर गाड़ी चलाने के एक मामले में 15000 रुपये बतौर जुर्माना राशि वसूल की। इस तरह बिगड़ैल 86 वाहन चालकों से 1,03500 जुर्माना राशि वसूली गई।
गौर रहे कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया। चालान होने की सूरत में वाहन चालक कई मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में ही चालान भरते हैं। न्यायिक दंडाधिकारी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री-लोक अदालत में 200 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें करीब 86 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। बता दें कि न्यायालय की ओर से 200 मामलों में समन जारी किए गए थे। इन्हें न्यायिक दंडाधिकारी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री-लोक की अदालत में पेश होने की निर्देश जारी किए थे। इसके उपरांत भी करीब 114 लोग अदालत में प्रस्तुत नहीं हुए हैं। उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर समन जारी किए गए। गौर रहे कि प्री-लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटान किया जाता है। संवाद
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed