फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Financial assistance should be given to the affected families: Dr. Janak

प्रभावित परिवारों को दी जाए सहायता राशि : डॉ. जनक

Tue, 04 Mar 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance should be given to the affected families: Dr. Janak
विधायक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की कुमार पंचायत में हिमखंड गिरने से हुए भारी नुकसान को लेकर प्रभावितों को सहायता राशि मुहैया करवाने के लिए विधायक डॉक्टर जनक राज ने आवाज बुलंद की है। इसके लिए उन्होंने शिमला में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, गृह और जनजातीय विकास ओंकार शर्मा को लिखित में मांग पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि पांगी में पिछले दिनों भारी बर्फबारी होने के कारण कुमार पंचायत में हिमखंड गिरा। इसमें कई घरों समेत स्वास्थ्य उपकेंद्र भी दब गया। लोगों का राशन और अन्य सामान भी हिमखंड की चपेट में आने से तबाह हो गए, इसलिए वहां लोगों के पास खाने के लिए राशन भी नहीं बचा है। इसको लेकर उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व से मांग की है कि प्रभावित परिवारों के लिए शीघ्र राशन सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने प्रदेश में राजस्व कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के मद्देनजर आम जनमानस को रही असुविधा के समाधान के लिए लिए भी उचित कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही सरकार से मांग की कि राजस्व कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया जाए। इस अवसर पर उनके साथ विधायक लोकेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed