{"_id":"683ecee761bc47cb4304d33b","slug":"father-and-son-accused-of-beating-their-father-with-a-stick-chamba-news-c-88-1-ssml1004-152033-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाप-बेटे पर पिता को डंडे से पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाप-बेटे पर पिता को डंडे से पीटने का आरोप
विज्ञापन
बाप-बेटे पर पिता को डंडे से पीटने का आरोप
बीचबचाव करने आई पत्नी की भी कर दी पिटाई
पीड़ित के बेटे ने पुलिस में दी शिकायत, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एक व्यक्ति के सिर पर डंडे से हमला कर उसे लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटे का आरोप है कि पति का बचाव करने आई पत्नी की भी आरोपियों बाप-बेटे ने बेरहमी से पिटाई कर दी।
पुलिस को सौंपी शिकायत में नीरज कुमार निवासी गांव लम्हानी डाकघर भलेई तहसील सलूणी जिला चंबा ने बताया कि उन्होंने 15 अगस्त 2023 से भलेई माता पार्किंग ठेके पर ली है। उनके पिता पार्किंग की देखभाल करते हैं। मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे मेरे पिता पार्किंग में थे. गाड़ी क्रमांक एचपीओ-1 सी 1186 का चालक पार्किंग के सामने अपना वाहन खड़ा कर रहा था। मेरे पापा उनसे बात कर रहे थे कि इसी दौरान दलीप कुमार और उसका बेटा अभय वहां आ धमके और मेरे पिता के साथ बिना वजह गालीगलौज करने लगे। वहां से मेरे पिता जब जाने लगे तो अभय ने अपने हाथ में पकड़े डंडे से मेरे पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे उनके सिर पर चोट लगी। शोर सुनकर भलेई में रेहड़ी लगाने वाली मेरी मां मेरे पिता को बचाने के लिए पहुंचीं लेकिन दलीप और अभय ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप लगाया कि वे पहले भी मेरे साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों बाप-बेटा वहां से भाग गए। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। दोनों पक्षों को बुला कर बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।