फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers will get corn seeds from door to door

किसानों को घर-द्वार मिलेगा मक्की का बीज

Thu, 14 Apr 2022 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get corn seeds from door to door
चंबा। तीसा और सलूणी क्षेत्र के किसानों को अब बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कृषि विभाग के पास पहली खेप पहुंच गई है। तीसा और सलूणी क्षेत्र के बीज वितरण केंद्रों में दो सौ क्विंटल बीज भेजा जाएगा। अप्रैल और अगले माह इसका वितरण किया जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में हर साल 2100 क्विंटल मक्की के बीज की डिमांड रहती है। आजकल मक्की फसल की बिजाई के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। विभाग ने गत माह ही इन क्षेत्रों के लिए डिमांड भेजी थी। बहरहाल, अब यह डिमांड पहुंच गई है। किसानों को पचास प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि मई में जिले के उदयपुर, सरोल, कियाणी, करियां, मैहला, मंगला आदि क्षेत्रों में मक्की की बिजाई करने का समय रहता है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लिए डिमांड अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भेजी जाएगी। कृषि विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मक्की का बीज तैयार नहीं होता है, इसलिए यह बीज हैदराबाद सहित अन्य राज्यों से मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed