फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Failure to repair the sunken dam proved costly.

Chamba News: भारी पड़ गया धंस गए डंगे की मरम्मत न करना

Wed, 28 Aug 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Failure to repair the sunken dam proved costly.
भरमौर (चंबा)। भरमौर-भरमाणी मार्ग पर हुई टैक्सी दुर्घटना में कहीं न कहीं लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की गलती भी मानी जा रही है। जहां यह दुर्घटना हुई है, वहां सड़क का डंगा काफी समय से धंसा हुआ था।
विज्ञापन

इसकी मरम्मत के लिए स्थानीय लोग कई बार विभाग और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन लोगों की मांग को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इसका खामियाजा मणिमहेश यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं को जान गंवाकर चुकाना पड़ा। स्थानीय लोग प्रशासन और विभाग से मांग कर रहे थे कि इस मार्ग को चौड़ा किया जाए, जिससे यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए। यह मार्ग काफी तंग है। ऐसे में पास देते समय दुर्घटना होने का खतरा रहता है। बारिश होने पर इस मार्ग पर गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। मार्ग पर फिसलन बढ़ जाती है। यह समस्या आज की नहीं है, बल्कि कई सालों से चल रही है। स्थानीय लोगों में हंसराज, केवल कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, पंकज, रवि और देसराज ने बताया कि सड़क से लुढ़कने के बाद टैक्सी सेब के पेड़ों से टकराकर रुक गई। इसके चलते बाकी लोगों की जान बच गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना वाले स्थान पर सड़क की मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन

--
लोक निर्माण मंडल भरमौर के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां उनकी टीम ने निरीक्षण किया है। सड़क बिलकुल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed