फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Even after a year and a half, the garbage has not been removed, people troubled by the stench have threatened to protest.

Chamba News: डेढ़ साल बाद भी नहीं हटा कचरा, बदबू से परेशान लोगों ने दी धरने की चेतावनी

Fri, 13 Feb 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 13 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Even after a year and a half, the garbage has not been removed, people troubled by the stench have threatened to protest.
कूड़ा संयंत्र कुरांह में बिखरा पड़ा कचरा: संवाद
चंबा। कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र की हालत बद से बदतर बनी हुई है। 25 दिसंबर 2025 को यहां भड़की भीषण आग के डेढ़ साल बाद भी कचरे के ढेर जस के तस पड़े हैं। आग में कुछ हिस्सा जल गया था, लेकिन शेष कचरा अब भी बिखरा हुआ है। इसकी बदबू से आसपास के कुरांह और इलाकों के लोग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कूड़ा यहां से नहीं हटाया तो वे मुख्यालय आकर धरना देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि नगर परिषद चंबा ने उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया है। आग लगने के बाद कुछ दिनों तक सफाई अभियान चला, लेकिन उसके बाद न तो अधिकारी पहुंचे और न ही कोई कर्मचारी। बिखरा कचरा अब सड़कर बदबू फैला रहा है, जिसकी दुर्गंध सड़क तक पहुंच रही है। राहगीरों के लिए वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उधर, इस मामले पर वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। ठेकेदार को निर्देश देकर उक्त स्थान पर जल्द सफाई करवाई जाएगी। फिलहाल, कुरांह के ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन की चेतावनी ने प्रशासन के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
कुरांह में कचरा ढेर अभी भी वैसा ही है। बदबू सड़क तक पहुंच रही है, वहां से गुजरना मुश्किल हो चुका है। हम चाहते हैं कि यह कचरा तुरंत हटाया जाए। अब हम अपने गांव में गंदगी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिंदु कुमार, कुरांह निवासी
पहले आग ने हमारी रातें डरावनी बना दीं, अब बिखरे कचरे से हमारी सुबहें दूषित हो रही हैं। निरीक्षण के लिए न तो अधिकारी आए और न ही कोई कर्मचारी। उत्तम चंद, कुरांह निवासी
कचरे के पहाड़ बीते डेढ़ साल से वैसे ही पड़े हैं। नगर परिषद की वजह से हमारी जिंदगी पहले ही नर्क बनी है। कचरा न हटाकर परेशानी और बढ़ा दी गई है। सुरेंद्र कुमार, कुरांह निवासी

हमने ठान लिया है कि अब गांव कुरांह में नया कचरा नहीं आने देंगे, जो बिखरा हुआ कचरा है, उसे तुरंत हटाया जाए, नहीं तो हम चंबा में धरना देंगे। प्रताप चंद, कुरांह निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed