फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Encroachment removed in Chaugan number four, given strict instructions

Chamba News: चौगान नंबर चार में हटाया अतिक्रमण, दी सख्त हिदायत

Mon, 13 Mar 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Mar 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Chaugan number four, given strict instructions
चंबा के चौगान नंबर दो के पास फड़ी मार्केट के रास्ते पर सजाये गये सामान को हटावाते नगर परिषद के
चंबा। चौगान नंबर चार में अतिक्रमण करने वाले फड़ी धारकों और दुकानदारों पर सोमवार को नगर परिषद ने शिकंजा कसा। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क तक सजाए गए सामान को हटाया गया। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि उन्होंने अपना सामान दुकानों के बाहर रखना बंद नहीं किया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन से चौगान नंबर चार में फड़ी धारकों और दुकानदारों का अतिक्रमण करने का दायरा काफी बढ़ गया था। इसको लेकर शहरवासी नगर परिषद में बार-बार शिकायतें भी कर रहे थे। क्योंकि दुकानों और फड़ी का सामान सजा होने के कारण लोगों की आवाजाही के लिए रास्ता काफी कम बचा हुआ था। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब शहर में किसी की मौत हो जाए। ऐसे में शव को इस रास्ते से लेकर जाना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन


साथ ही बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की बार-बार शिकायतें मिलने के बाद नगर परिषद ने सोमवार को अपने कर्मचारी भेजकर सड़क पर रखे गए सामान को हटवाया। साथ ही दुकानदारों और फड़ी धारकों को सख्त हिदायत भी दी। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि चौगान नंबर चार में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर दुकानदारों ने दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनके सामान को जब्त कर लिया जाएगा जिसकी जिम्मेदार दुकानदार खुद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed