फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   enchrocment

हाईवे पर अवैध कब्जाधारियों को पहले हिदायत, फिर जारी होंगे नोटिस

Fri, 14 Feb 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
enchrocment
चंबा। बालू से बग्गा तक हाईवे पर अवैध कब्जाधारियों पर एनएच प्रबंधन की ओर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एनएच प्रबंधन की टीम चिह्नित क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण कर रही है। साथ ही लोगों को अपना कब्जा हटाने की चेतावनी भी दी जा रही है। एनएच प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर अवैध कब्जाधारी चेतावनी के आधार पर अपना कब्जा नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ पहले चरण में कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी कब्जा न हटाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में एनएच प्रबंधन ने बालू के समीप अवैध कब्जाधारियों को हटाया है। विभागीय हिदायत के बाद लोगों ने अपने कब्जे छोड़े। जिसके बाद एनएच प्रबंधन की ओर से यहां मार्ग को चौड़ा किया गया। बालू में मार्ग चौड़ा होने के बाद अब सुल्तानपुर, हरदासपुरा, सत्संग भवन मुगला, करियां, रजेरा में विभाग द्वारा अधिकारियों को अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी जारी की जा रही है। बीते दिनों एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता ने करियां बाजार में जाकर अवैध कब्जाधारियों को कब्जे हटाने बारे कहा। इसके बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। हाईवे पर कई जगह दुकानों का भी निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भरमौर से पठानकोट तक मार्ग को हाईवे का दर्जा मिला है। जिससे यह मार्ग भरमौर तक चकाचक होगा। संकीर्ण मोड़ों को चौड़ा किया जा रहा है तो वहीं, अब एनएच प्रबंधन ने रफ्तार पकड़ते हुए रिहायशी क्षेत्रों में अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कसने की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, एनएच प्रबंधन द्वारा विभिन्न स्थानों पर रिटेनिंग वॉल का कार्य भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजिंद्र शेखरी ने बताया कि अवैध कब्जाधारियों को खुद ही अपने कब्जे हटाने बारे हिदायत दे दी गई है। जो लोग अवैध कब्जे नहीं हटाएंगे, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed