{"_id":"677faa5a8f861071db01fa71","slug":"electricity-was-cut-for-nine-hours-instead-of-four-chamba-news-c-88-1-cmb1003-141457-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार के बजाय नौ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार के बजाय नौ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
हरदासपुरा के लोगों को हुई भारी परेशानी
जुलाहकड़ी में खंभा गिरने की वजह से हुई देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बिजली बोर्ड की ओर से बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए कट तो लगाए जा रहे हैं लेकिन इस अवधि के भीतर भी बिजली संबंधित समस्याएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। ऐसा ही मामला शहर के साथ लगते हरदासपुरा सेक्शन में सामने आया है। यहां बुधवार को सुबह 11:00 से लेकर 3:00 बजे तक का घोषित कट था। लेकिन घोषित कट देर रात तक चलता रहा। करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लोगों की उम्मीद थी कि अब उन्हें बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वीरवार सुबह आठ बजे फिर बिजली गुल हो गई और करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद दोपहर करीब तीन से चार बजे तक एक घंटा फिर बिजली बंद रही। इसके चलते लोगों में रोष रहा। विवेक कुमार, शम्मी कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, अरुण कुमार, सुमित कुमार, बब्बूदीन, सुरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि बोर्ड ने बुधवार को चार घंटे बिजली कट घोषित किया था लेकिन बिजली आपूर्ति तय समय के मुताबिक बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते हरदासपुरा सेक्शन के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण दुकानदारों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोगों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि लोगों तक घोषित कट को लेकर सही सूचना पहुंचाई जाए। बिजली बोर्ड हरदासपुरा सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार का कहना है कि चार घंटे का कट घोषित किया गया था लेकिन जुलाहकड़ी में पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बहाल करने में समय लग गया। दावा किया कि अब व्यवस्था बेहतर रहेगी।