फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electricity problem in pangi

सर्दियों के मद्देनजर पांगी में विद्युत परियोजनाओं ने छेड़ा मरम्मत कार्य

Tue, 01 Dec 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 01 Dec 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
electricity problem in pangi

 कबायली घाटी पांगी में इन दिनों पन विद्युत परियोजनाओं की देखरेख और मरम्मत कार्य चला हुआ है। इसका उद्देश्य आगामी समय में होने वाली बर्फबारी और बारिश के लिहाज से पांगी घाटी को चौबीसों घंटे पर्याप्त बिजली मुहैया करवाना है। इसके चलते प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि पांगी में सभी विद्युत परियोजनाएं आवश्यक प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाकर सर्दियों के निपटने में पांगी वासियों की मदद करने के लिए तैयार हो जाएं।

विज्ञापन


 अकसर देखने में आता है कि पांगी घाटी में पांगी मुख्यालय के साथ-साथ दूर दराज के गांवों तक विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। भौगोलिक परिस्थितियों के लिहाज से देखें तो पांगी की दुर्गमता के चलते बाहरी क्षेत्र से विद्युत लाइन यहां पहुंचा और उसे व्यवस्थित रखते हुए बिजली मुहैया करवाना काफी चुनौती भरा काम है।
विज्ञापन




ऐसे में पांगी घाटी में मौजूद जल शक्ति का दोहन करके यहां पर कुछेक गिने चुने पन विद्युत प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं लेकिन सर्दियों के दौरान जहां बर्फबारी से पानी जमने से इन विद्युत प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन ठप हो जाता है, तो कई बार अतिवृष्टि के चलते आई बाढ़ से यह परियोजनाएं कई-कई दिनों तक जूझती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ऐसे में यहां के लोगों को कई-कई दिन अंधेरे में काटने पड़ते हैं, परंतु इस बार पांगी प्रशासन ने इन परियोजनाओं को सभी आवश्यक प्रबंध पूरे रखने के निर्देश दिए हैं ताकि सर्दियों के मौसम में पांगी घाटी में सरकारी और निजी कार्य प्रभावित न हो।

उधर, एसडीएम पांगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सर्दियों से निपटने के लिए पांगी में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। इसी संबंध में शीघ्र उपमंडल स्तरीय आपदा प्रबंधन कमेटी की बैठक भी बुलाई जाएगी जो कि निर्देशों को पंचायत और वार्ड के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed