फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electricity

बिजली के अघोषित कटों ने बढ़ाई विद्युत उपभोक्ताओं की दिक्कतें

Sat, 09 Nov 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
electricity
होली(चंबा)। सब तहसील होली के तहत ग्रामपंचायत न्याग्रां, बजोल, दियोल, कुलेठ, होली, कुठेड, लांबू, क्वारसी, साहं,चन्हौता और गरोला में बिजली के अघोषित कटों ने 12 हजार विद्युत उपभोक्ताओं की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बिजली के अघोषित कटों से दुकानदारों का कार्य भी ठप पड़ जाता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत बोर्ड प्रबंधन को बिजली के अघोषित कट लगने से पहले सूचित कर देना चाहिए, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बावजूद इसके विद्युत बोर्ड प्रबंधन की लापरवाही क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर भारी पड़ती दिख रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में होने वाली मूसलाधार बारिश और हल्की बर्फबारी ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। वर्तमान समय में सब तहसील होली के तहत नौ पंचायतों में हर तीसरे दिन बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। बिजली के अघोषित कटों के चलते इलेक्ट्रॉनिक के उपकरण बेचने वाले दुकानदारों और अन्य दुकानदारों के कार्य प्रभावित हो रहे है। गृहिणियों को अंधेरा होने से पहले खाना बनाना पड़ रहा है। जबकि, स्कूली बच्चों को होम वर्क भी दिन के उजाले में ही निपटाना पड़ रहा है। दुकानदारों उमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सन्नी कुमार, प्रवीण कुमार, ठाकुर दास, संतोष कुमार और रवि कुमार ने बताया कि बिजली के अघोषित कटों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से क्षेत्र में लगने वाले बिजली के अघोषित कटों से निजात दिलवाए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed