{"_id":"663664a1291ebdc41103048b","slug":"electrical-transformer-without-protective-wall-is-inviting-accidents-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124081-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हादसों को न्योता दे रहा बिना सुरक्षा दीवार का विद्युत ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हादसों को न्योता दे रहा बिना सुरक्षा दीवार का विद्युत ट्रांसफार्मर
Sat, 04 May 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 04 May 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत मुख्य बाजार के समीप बिना सुरक्षा दीवार के स्थित ट्रांसफार्मर और
बाथरी (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत मुख्य बाजार में ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द सुरक्षा दीवार नहीं होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द हाई वोल्टेज तार हवा में झूलते देखे जा सकते हैं।
बिजली के तारों का मक्कड़जाल भी किसी अप्रिय घटना की वजह बन सकता है। हैरत की बात है कि विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द सुरक्षा दीवार या जाली नहीं लगाई जा रही है। इस कारण ग्रामीणों में विद्युत बोर्ड प्रबंधन के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन के अधिशासी अभियंता से लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द सुरक्षा दीवार या जाली लगाने की मांग की है।
राकेश कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, दलीप कुमार, अशोक कुमार और हेमराज आदि ने बताया कि हाईवे पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक के समीप स्थित ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द बिजली के तारों का मक्कड़जाल किसी की जान पर भारी पड़ सकता है। विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से की गई लापरवाही कभी भी किसी अनमोल जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि रोजाना हाईवे से होकर हजारों की संख्या में लोगों की वाहनों और पैदल आवाजाही रहती है। इतना ही नहीं, यहां शौचालय भी है, जहां लोगों की आवाजाही रहती है। लोगों ने किसी प्रकार की बड़ी घटना होने से पूर्व उचित कदम उठाने की मांग उठाई है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। संबंधित कनिष्ठ अभियंता को निर्देश जारी कर मौके पर भेजा जाएगा, जिससे समस्या का समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन
--