फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elderly woman carried on back and taken to hospital

चम्बा: पांगी में चार फीट बर्फ में पीठ पर 14 किमी दूर अस्पताल पहुंचाई बुजुर्ग महिला

Sun, 19 Feb 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman carried on back and taken to hospital
चंबा में पांगी की सुराल पंचायत से महिला मरीज को पीठ पर उठाकर लेकर जाते परिजन और ग्रामीण।संवाद
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल में खोले गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बंद करने पर ग्रामीण उस वक्त सरकार को कोसते दिखे, जब बीमार बुजुर्ग महिला को 121.92 सेंटीमीटर (चार फीट) बर्फ के बीच पीठ पर उठाकर पैदल अस्पताल ले जाने के लिए सड़क तक पहुंचाना पड़ा। ग्रामीण यह कहते भी दिखे कि हमारे चुने हुए नुमाइंदे बी सिर्फ अपनी सुविधाएं ही देखते हैं, आम लोगों की परेशानियां उन्हें दिखाई नहीं देती हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुराल पंचायत की 72 वर्षीय हिलो देवी रविवार को अचानक बीमार हो गई। सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने पीठ पर उठाकर सुराल से चार फीट बर्फ में पैदल चलकर 14 किलोमीटर दूर धरवास पहुंचाया। जहां से निजी गाड़ी से बुजुर्ग महिला को किलाड़ मुख्यालय पहुंचाया गया है। सुराल से मुख्यालय किलाड़ 29 किलोमीटर स्थित है।
विज्ञापन

बता दें कि बर्फबारी के बाद पांगी घाटी के ज्यादातर सड़कें अभी तक बंद पड़ी हुई हैं। रविवार को महिला बीमार हुई तो उसे समय पर उपचार दिलाने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर बारी-बारी पीठ पर उठाकर धरवास पहुंचाया, जहां से उसे किलाड़ पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने हालात को देखते हुए बुजुर्ग महिला का दाखिल कर लिया है और उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने के बाद अब परिजनों और ग्रामीणों ने नाराजगी भी देखने को मिली। वहीं, ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि घाटी की सड़कों को जल्द बहाल किया जाए, ताकि ऐसी आपात स्थिति में मरीज को समय पर उपचार दिलाया जा सके। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मान सिंह ने कहा कि सुराल मार्ग को बहाल करने के लिए विभागीय मशीनरी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed