{"_id":"63863caa25b7ce2ba475cda0","slug":"e-sanjeevani-portal-became-a-boon-for-patients-chamba-news-sml429352327","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मरीजों के लिए ई संजीवनी पोर्टल बना वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मरीजों के लिए ई संजीवनी पोर्टल बना वरदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर प्रियंका ने मरीजों का ऑनलाइन इलाज किया। उन्होंने ई संजीवनी पोर्टल के जरिये जुड़कर जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को मरीजों के उपचार को लेकर जरूरी परामर्श दिया। अक्सर मेडिसन विशेषज्ञ से जांच करवाने के लिए मरीजों को पीएचसी से चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है।
इस तरह के मरीजों के पीएचसी में आने पर उन्हें प्राथमिक जांच के लिए चंबा रेफर नहीं किया गया। मंगलवार को ई संजीवनी पोर्टल से जुड़ी पीएचसी में आने वाले ऐसे मरीजों को ऑनलाइन मेडिसन विशेषज्ञों की सेवाएं मिलीं। पीएचसी के चिकित्सकों ने मरीजों की बीमारी के संबंध में विशेषज्ञों को अवगत करवाया। इसके बाद विशेषज्ञ ने मरीज की बीमारी को लेकर पीएचसी के चिकित्सक के साथ पूछताछ की। इसमें बीमारी की पूरी जानकारी लेने के बाद विशेषज्ञ ने चिकित्सक को जरूरी परामर्श दिया। उसी परामर्श के आधार पर चिकित्सक ने मरीज की पर्ची पर दवाई लिखी। ऐसे में दूरदराज के मरीजों को मेडिसन विशेषज्ञ से अपनी जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज की लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ी।
प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि मेडिसन विभाग के विशेषज्ञ ने ई संजीवनी पोर्टल पर पीएचसी के चिकित्सकों को मरीजों के इलाज में जरूरी परामर्श दिया। रोजाना कोई न कोई विशेषज्ञ पोर्टल पर जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।