फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dumping site built on the side of the highway from Bankunthnagar to Galu

Chamba News: बैंकुंठनगर से गलु तक हाईवे के किनारे बना दी डंपिंग साइट

Thu, 07 Dec 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 07 Dec 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Dumping site built on the side of the highway from Bankunthnagar to Galu
चंबा में बनीखेत बैकुंठनगर के पास  एनएच किनारे लगे मलबे के ढेर।संवाद।
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट उच्च मार्ग पर बैकुंठनगर से गलु तक हाईवे का किनारा इन दिनों डंपिंग साइट बन गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बनने वाले मकानों के निर्माण कार्य के बाद मिट्टी, मलबे समेत शेष बचने वाले निर्माण सामग्री को बे-रोकटोक हाईवे के किनारे ठिकाने लगाया जा रहा है। बैकुंठ नगर हाईवे पर घर की निर्माण सामग्री को सड़क के किनारे ही ठिकाने लगाया जा रहा है। हालांकि, सड़क पर गृह निर्माण की सामग्री रखने पर विभाग और पुलिस चालान काटते हैं, लेकिन घरों के निर्माण कार्य के बाद निकलने वाली मिट्टी को एनएच किनारे की ठिकाने लगाने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जहां मिट्टी के ढेर लगाए जा रहे हैं, वहां बरसात के समय सड़क का काफी हिस्सा भूस्खलन में धंस चुका हैं। विभाग अभी तक सड़क को दुरुस्त तक नहीं करवा सका है। अब इसके पास ही मिट्टी और मलबा फेंका जा रहा है। वाहन चालकों में नवीन कुमार, कुलदीप शर्मा, सोनू, सतीश कुमार, योगराज और राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन और विभागीय अधिकारी को हाईवे किनारे पर वेस्ट गृह निर्माण सामग्री को फेंकने वालों पर नकेल कसी जाए। कहा कि यदि ये ही आलम रहा तो आगामी समय में हाईवे का हिस्सा भी पूरी तरह से धंस सकता है। उधर, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। मलबा फेंकने वाले को उचित निर्देश दिए जाएंगे, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed