फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   due to snowfall treffic jaam in benikhet

बर्फबारी के बाद बनीखेत में हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Tue, 29 Dec 2020 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
due to snowfall treffic jaam in benikhet
बर्फबारी के बाद बढ़ी फिसलन के चलते बनीखेत में लगा वाहनों का लंबा जाम। - फोटो : Chamba
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत के समीप मंगलवार को भी लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इस वजह से सैलानियों समेत लोग तीन से चार घंटों तक जाम में फंसने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां सड़क पर जमीं बर्फ ने वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगाई है वहीं, सड़क के किनारे पर्यटकों के बेतरतीब पार्क वाहनों से भी जाम लगता रहा।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि यहां व्यवस्था को दुरुस्त रखने में उपमंडलीय प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। जबकि जिले के सबसे महत्वपूर्ण मार्ग पर यह लापरवाही सामने आई है। इस वजह से दूूध, ब्रैड और अन्य जरूरी सामान गाड़ियां भी देरी से जिला मुख्यालय पहुंची। खासकर बनीखेत में ट्रैफिक जाम लगा रहा। यहां सुबह के समय पहुंचने वाले वाहन करीब तीन से चार घंटे के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

जबकि बनीखेत से सिर्फ डेढ़ घंटे का सफर जिला मुख्यालय का है। यात्री रमेश कुमार, देवी चंद, सुनील कुमार, हितेंद्र कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, पूर्ण चंद, देवेश कुमार और हमिंद्र सिंह ने बताया कि वे बनीखेत में लगे जाम में घंटों फंसे रहे। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बनीखेत के समीप उचित व्यवस्था की जाए। ताकि जाम ना लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed