फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Due to lack of road facilities people of Gan Panchayat announced boycott of Lok Sabha elections

Chamba News: आजादी के बाद भी नहीं मिली सड़क सुविधा, अब लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

Sun, 21 Apr 2024 05:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 05:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की गान पंचायत की जनता सड़क सुविधा न होने के चलते काफी परेशान है। ऐसे में यहां की जनता ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। हालात ऐसे हैं कि पांच किलोमीटर तक मरीज को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ता है।
 

विज्ञापन
Due to lack of road facilities people of Gan Panchayat announced boycott of Lok Sabha elections
मरीज को पीठ पर उठाकर ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की गान पंचायत की जनता अपने मत का प्रयोग नहीं करेगी, क्योंकि आजादी के 76 सालों के बाद भी इस पंचायत के लोग सड़क की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाए हैं। सड़क के अभाव में मरीज बीच रास्ते में दम तोड़ रहे हैं। इससे नाराज होकर पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बनाया है।
विज्ञापन


पांच किलोमीटर पीठ पर उठाकर मरीज पहुंचाया अस्पताल
रविवार को सुबह के समय छतकरी गांव में स्थानीय युवक अजय कुमार उल्टी दस्त और सर्दी जुकाम के कारण काफी बीमार हो गया। उसे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए परिजनों को ग्रामीणों की मदद लेनी पड़ी। गांव से लेकर अनेहरा तक पांच किलोमीटर तक उसे पीठ पर उठाकर पहुंचाया गया। इसमें ग्रामीणों ने बारी-बारी से उसे पीठ पर उठाकर यह सफर तय किया। इसके आगे निजी वाहन करके बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



'सड़क सुविधा न होने से गई एक लड़की की जान'
गान पंचायत के उप प्रधान काका राम ठाकुर ने बताया कि 15 अप्रैल को भी उनकी पंचायत की एक लड़की देर रात के समय अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गई। उसे भी पीठ पर उठाकर रात के अंधेरे में पांच किमी दूर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद जब उसे निजी वाहन के जरिए चंबा अस्पताल ले जा जाया जा रहा था तो करियां के पास उसकी मौत हो गई।

काका राम ठाकुर ने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने कहा कि यदि उसे बीस मिनट पहले अस्पताल पहुंचा दिया होता तो उसकी जान बच सकती थी। ऐसी कई घटनाएं पंचायत के लोगों के साथ हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी पंचायत ने उनकी पंचायत को सड़क से जोड़ने की जहमत नहीं उठाई है। इससे नाराज लोगों ने अब लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। सड़क बनाने का पक्का आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीण चुनाव में अपने वोट का प्रयोग नहीं करेंगे। पंचायत से मत पेटी को खाली भेजा जाएगा।

'आचार संहिता हटने पर होगा सर्वे'
उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि पंचायत को सड़क से जोड़ने के लिए आचार संहिता हटने के उपरांत सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed