{"_id":"61337de98ebc3eb3a71bdcd8","slug":"driver-conductor-got-injured-in-tipper-accident-chamba-news-sml382679522","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरा टिपर, चालक-परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरा टिपर, चालक-परिचालक घायल
विज्ञापन
नकरोड़ चांजू मार्ग पर टिकरीगढ़ पुल के पास नाले में गिरा दुर्घटनाग्रस्त टिपर।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। नकरोड़-चांजू मार्ग पर टिकरीगढ़ पुल के पास एक टिपर एचपी 47-5786 दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे नाले में जा गिरा। दुर्घटना में चालक अब्दुल मजीद और परिचालक श्यामलाल पुत्र वीर बहादुर गांव जसौरगढ़ घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिचालक श्यामलाल को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक अब्दुल मजीद और श्यामलाल टिपर में नकरोड़ से चांजू की तरफ जा रहे थे। सुबह 11 बजे टिकरीगढ़ पुल के पास पहुंचने पर अचानक टिपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। इससे चालक और परिचालक बुरी तरह घायल हो गए। वाहन को गिरता देखकर स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने तुरंत पुलिस को दुर्घटना के बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को नाले से बाहर निकालकर तीसा अस्पताल पहुंचाया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद परिचालक को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।