फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water crisis deepens in four villages including Telka Bazaar

Chamba News: तेलका बाजार सहित चार गांवों में गहराया पेयजल संकट

Thu, 22 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in four villages including Telka Bazaar
तेलका (चंबा)। तेलका बाजार सहित तेलका, चिउंड, खिल और कोथी गांव में पानी की आपूर्ति नियमित न होने से पेयजल संकट गहरा गया है। संघणी पेयजल योजना का पानी टैंकों तक नहीं पहुंच पाने के कारण सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई सप्ताह से घरों में पर्याप्त पानी नहीं आने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार संघणी–तेलका मुख्य पाइपलाइन से जिलोह क्षेत्र में अतिरिक्त कनेक्शन दिए जाने के कारण टैंकों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

चिउंड के वार्ड मेंबर मेहबूब खान, मौसम दीन, मनोज शर्मा, राहुल, कमलेश, राजिंदर, मुकेश, बलवंत सिंह औरआजाद मोहम्मद ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और जल शक्ति विभाग के समक्ष मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्या दिन-प्रतिदिन और विकराल होती जा रही है। वार्ड मेंबरों और स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जिलोह क्षेत्र को दिए गए अतिरिक्त पानी के कनेक्शन बंद नहीं किए गए और टैंकों तक नियमित जल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे मजबूरन आंदोलन और प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के एसडीओ मनोहर शर्मा ने बताया कि विभाग को पेयजल संकट की जानकारी है। जल्द ही मौके का निरीक्षण किया जाएगा और स्थिति का आकलन कर आवश्यक तकनीकी कदम उठाए जाएंगे। विभाग का प्रयास रहेगा कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को जल्द नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed