{"_id":"6aa433d5c1f874b31c00a11a","slug":"dont-let-screen-glare-dim-your-health-chamba-news-c-88-1-cmb1014-196266-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्क्रीन की चमक में सेहत न हो जाए धुंधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्क्रीन की चमक में सेहत न हो जाए धुंधली
Fri, 11 Sep 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
नगाली स्कूल में 112 विद्यार्थियों को मोबाइल के अति इस्तेमाल और के प्रति किया जागरूक
योग मानव विकास ट्रस्ट बनीखेत ने शिविर में पढ़ाया जागरूकता का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। मोबाइल आज पढ़ाई और ज्ञान का साधन है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसी संदेश के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली में योग मानव विकास ट्रस्ट बनीखेत ने जागरूकता शिविर लगाया।
इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के करीब 112 विद्यार्थियों को मोबाइल के सुरक्षित और संतुलित उपयोग के साथ नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
ट्रस्ट के ट्रस्टी कुलदीप सिंह और कार्यक्रम समन्वयक रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि मोबाइल का विवेकपूर्ण इस्तेमाल शिक्षा के लिए बेहद उपयोगी है, लेकिन इसका अत्यधिक और असावधानीपूर्वक उपयोग शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। विद्यार्थियों को मोबाइल का इस्तेमाल केवल जरूरत के अनुसार करने और स्क्रीन टाइम संतुलित रखने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में नशे के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि व्यक्ति के भविष्य और परिवार को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
आंखों को भी मिला ‘स्क्रीन ब्रेक’। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल के लिए व्यायाम करवाए गए और स्क्रीन के अधिक इस्तेमाल से होने वाले आंखों के तनाव को कम करने के उपाय बताए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप राठौर, शिक्षक फिरोज कुमार सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य व स्टाफ ने ट्रस्ट के प्रयास की सराहना की।
--