फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Donations were stolen from the donation box at the Bharmani Mata Temple, and the door locks were also broken.

Chamba News: भरमाणी माता मंदिर में दान पात्र से उड़ाया चढ़ावा, कपाट के ताले भी तोड़े

Mon, 16 Feb 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Donations were stolen from the donation box at the Bharmani Mata Temple, and the door locks were also broken.
भरमौर (चंबा)। भरमाणी माता मंदिर के परिसर में रखे दान पात्र के चढ़ावे चोरों ने हाथ साफ किया है। दान पात्र के अलावा मंदिर के कपाट का ताला भी टूटा हुआ मिला है। सोमवार को जब मंदिर के पुजारी अरविंद शर्मा और तहसीलदार तेज सिंह ठाकुर मंदिर में बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे तो चोरी की बात पता चली। इसको लेकर उन्होंने पुलिस थाना भरमौर में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

मंदिर के कपाट सर्दी का सीजन शुरू होने से पहले बंद कर दिए गए थे, जो कि अप्रैल में खुलने हैं। भारी बर्फबारी होने के कारण मंदिर की तरफ आम लोग बहुत कम जाते हैं। ऐसे में शरारती तत्वों ने इसी बात का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। पुलिस इन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने की तैयारी में है। यह एक ऐतिहासिक मंदिर है, क्षेत्र के अलावा जिले के लोगों की आस्था भी इसके साथ जुड़ी है। ऐसे में चोरी की वारदात सामने आने से लोगों में काफी नाराजगी है, हर कोई चोरों को पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि दान पात्र और कपाट के ताले टूटे हुए मिले हैं। इसको लेकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। कितनी राशि चोरी हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed