फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Doctors are not joining medical colleges even after government orders.

Chamba News: सरकार के आदेश पर भी मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन नहीं कर रहे डॉक्टर

Sat, 16 May 2026 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Doctors are not joining medical colleges even after government orders.
चार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों में से एक ने किया ज्वाइन, पिछले महीने जारी हुए थे आदेश
विज्ञापन

पिछले छह सालों से 50 फीसदी कम डॉक्टरों से चलाया जा रहा चंबा का मेडिकल कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सरकार के आदेशों के बाद चार में से एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने ज्वाइन किया है। तीन डॉक्टर ज्वाइन करेंगे या नहीं, इसको लेकर अभी तक असमंजस है।
पहले भी कई बार सरकार ने चंबा में डॉक्टरों की तैनाती के आदेश निकाले लेकिन अधिकतर डॉक्टरों ने जुगाड़ लगाकर अपनी नियुक्ति के आदेश की दूसरी जगह करवा लिए। यही वजह है कि छह सालों से मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। 50 फीसदी डॉक्टरों के पद खाली हैं। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। पिछले महीने सरकार ने चार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की ज्वाइनिंग के आदेश निकाले थे। लोगों को उम्मीद थी कि उनके आने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। मरीजों को ओपीडी और वार्ड में डॉक्टर की सेवाएं लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा लेकिन जिस हिसाब से डॉक्टर ज्वाइनिंग देने में आनाकानी कर रहे हैं, उसे देख यही लग रहा है कि शायद ही डॉक्टरों की कमी कभी पूरी होगी।
विज्ञापन


लोगों में शेर सिंह, मनोज कुमार, केवल, सुनील कुमार, रवि कुमार, चमन सिंह, देसराज, योगराज, सुरेंद्र और अरविंद ने बताया कि आकांक्षी जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान पर पौने छह लाख आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर रहती है। डॉक्टरों की समय पर नियुक्ति न होना चिंता का विषय है। सरकार जिस डॉक्टर के ऑर्डर निकालती है, उसे हर हाल में यहां तैनाती देने के लिए बाध्य भी करना चाहिए। तभी यहां चल रही डॉक्टरों की कमी पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि चार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों में से एक ने ज्वाइन कर लिया है बाकी तीन डॉक्टर भी जल्द ही यहां ज्वाइन कर सकते हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed