फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Doctor posted in Kilar Hospital dies under suspicious circumstances

Chamba News: किलाड़ अस्पताल में तैनात डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 30 Oct 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 30 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Doctor posted in Kilar Hospital dies under suspicious circumstances
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के नागरिक अस्पताल किलाड़ में कार्यरत चिकित्सक की उनके आवास में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।
विज्ञापन

मृतक चिकित्सक की पहचान डॉ. रविंद्र निवासी उलांसा तहसील भरमौर के रूप में हुई है। वह किलाड़ अस्पताल में कार्यरत थे। शनिवार रात 9:00 बजे तक ड्यूटी देने के बाद अस्पताल से कुछ दूरी पर स्थित अपने आवास में चले गए। रविवार को उनका किसी के साथ संपर्क नहीं हुआ। सोमवार सुबह जब सुबह 12:00 बजे तक ओपीडी में नहीं पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन ने फोन कर उनसे संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन किसी ने भी नहीं उठाया। इसके बाद अस्पताल का स्टाफ उनके आवास में पहुंचा तो कमरे के दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर आवास का दरवाजा तोड़ा तो अंदर चिकित्सक बेसुध पड़े थे। वहां पहुंचे अन्य चिकित्सकों ने जब उसकी नब्ज चेक की तो वह मृत मिले। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मंगलवार को पोस्ट मार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। किलाड़ पुलिस थाना के एएसआई सुशील कुमार ने अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सक के आवास बंद होने की सूचना दी थी। इसके बाद जब दरवाजा तोड़कर देखा तो वहां चिकित्सक मृत पड़ा था। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed