फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Didn't get a garland at the wedding reception at home, now giving gifts to everyone

Chamba News: घर में हुए नुआले में नहीं मिली माला, अब सबको दे रहीं तोहफा

Mon, 27 Oct 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Didn't get a garland at the wedding reception at home, now giving gifts to everyone
दर्शना देवी।
भरमौर (चंबा)। कभी अपने घर नुआले में भगवान भोलेनाथ के लिए माला न बन पाने का अफसोस, आज दर्शना देवी की पहचान बन चुका है। भरमौर की यह महिला अब जिले में भगवान शंकर के हर नुआले में निशुल्क माला बनाकर समर्पण और सेवा की मिसाल कायम कर रही हैं।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में सेवादार के रूप में कार्यरत दर्शना देवी पिछले कई वर्षों से शिव नुआलों के लिए माला तैयार कर रही हैं। उनका कहना है कि यह माला शिव का विग्रह रूप मानी जाती है, जिसे भक्त पूरी रात पूजते हैं और सुबह प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन

दर्शना देवी बताती हैं कि सालभर में वह करीब 100 से अधिक माला तैयार करती हैं। एक समय ऐसा भी था जब उनके अपने शिव नुआले के लिए कोई माला बनाने को तैयार नहीं था। उसी दिन उन्होंने निश्चय किया कि वह जीवनभर हर शिव नुआले के लिए निशुल्क माला बनाकर दान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग अकसर उन्हें इस सेवा के बदले पैसे या शगुन के रूप में वस्त्र आदि देना चाहते हैं, लेकिन वह किसी तरह का पारिश्रमिक स्वीकार नहीं करतीं। उनका मानना है कि यह सेवा नहीं बल्कि श्रद्धा और भक्ति का मार्ग है।

चौरासी परिसर में होने वाले अधिकतर शिव नुआलों में आज दर्शना देवी के हाथों से बनी माला ही भगवान शंकर को अर्पित की जाती है। उनकी यह परंपरा अब स्थानीय आस्था और निष्ठा का प्रतीक बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed