फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Did not get treatment for two hours even on the third day

तीसरे दिन भी दो घंट तक नहीं मिला इलाज

Sat, 12 Feb 2022 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Did not get treatment for two hours even on the third day
मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी के बाहर परेशान बैठे मरीज। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज सहित जिले के 57 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की ओपीडी में शनिवार को डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल के तीसरे दिन भी सुबह दो घंटे तक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच नहीं हुई। दो घंटे तक सभी चिकित्सक हड़ताल पर रहे। सुबह साढ़े आठ से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक ओपीडी के बाहर मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। काफी देर इंतजार करने के बाद बुजुर्ग वहीं ओपीडी के बाहर जमीन पर बैठ कर चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। सुबह साढ़े 11 बजे डॉक्टर पेन डाउन हड़ताल से लौट कर ओपीडी पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि मेडिकल कॉलेज की शिशु, महिला, नेत्र और महिला ओपीडी के बाहर तीमारदार अपने मरीजों को लेकर सुबह पहुंच गए। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई मरीजों को डॉक्टर की हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके चलते वे ओपीडी के बाहर रूटीन की तरह लाइनों में खड़े हो गए लेकिन, जब दस बजे तक कोई चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचा तो उन्होंने प्रबंधन को फोन करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि डॉक्टर पेन डाउन हड़ताल पर हैं। उसके बाद मरीज और तीमारदार ओपीडी के बाहर जमीन पर चिकित्सक के आने के इंतजार में बैठ गए। साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही चिकित्सक अपनी ओपीडी में पहुंचे। उसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी देने वाले चिकित्सक रूटीन की तरह वहां तैनात रहे। इसकी वजह से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। वहीं, डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में फैकल्टी एसोसिएशन और मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन मिलकर विरोध कर रही हैं। फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर आदित्य ने बताया कि डॉक्टर सरकार से मांग कर रहे हैं कि पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में चिकित्सकों को वेतन दिया जाए। कहा कि चिकित्सक अपनी परवाह किए बगैर लोगों की सेवा के लिए दिन-रात तैनात रहते हैं। ऐसे में सरकार को भी पंजाब की तर्ज पर चिकित्सकों की मुख्य मांगों को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि चिकित्सकों को पंजाब वेतन आयोग की तर्ज पर वेतन की लिमिट 2,17,600 से 2,36, 600 की जाए। इसके अलावा चिकित्सकों की पदोन्नति में काफी सीमित विकल्प होने की वजह से एसीपीएस की 4-9-14 की स्कीम को दोबारा शुरू किया जाए। प्रदेश के चिकित्सकों को पंजाब की तर्ज पर पीजी भत्ता दिया जाए। एनपीए को भी 25 प्रतिशत रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed