{"_id":"6aee07391c45c45ea706fd50","slug":"dhanteras-brings-a-festive-buzz-chamba-gets-into-the-spirit-of-diwali-chamba-news-c-88-1-cmb1002-202310-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धनतेरस पर रही रौनक, दिवाली के रंग में रंगा चंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धनतेरस पर रही रौनक, दिवाली के रंग में रंगा चंबा
Fri, 06 Nov 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
बर्तनों की खनक के बीच रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामान की बढ़ी मांग
सलूणी, बनीखेत, तेलका और सिहुंता तक सजे बाजार, दिवाली की तैयारियों में जुटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। धनतेरस पर शुक्रवार को जिला चंबा के बाजारों में त्योहार की रौनक देखने को मिली। शुभ खरीदारी की परंपरा निभाने के लिए सुबह से ही लोग दुकानों पर पहुंचने लगे।
किसी ने घर के लिए नए बर्तन खरीदे तो कोई दीपावली पर घर-आंगन को रोशन करने के लिए रंग-बिरंगी बिजली की लाइटें, झालरें और सजावटी सामान पसंद करता दिखा। पूजा-अर्चना के लिए पूजन सामग्री और घरों को सजाने के लिए रंगोली की भी खूब खरीदारी हुई।
चंबा मुख्यालय के साथ सलूणी, बनीखेत, तेलका और सिहुंता के बाजारों में भी दुकानदारों ने दीपावली के स्वागत के लिए विशेष सजावट की है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। कहीं बर्तनों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ है तो कहीं सजावटी सामान की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। त्योहार के मद्देनजर दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद के अनुसार विभिन्न तरह के सामान का स्टॉक जुटाया है। बाजारों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दीपावली को लेकर खासा उत्साह है। बढ़ती चहल-पहल से कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।