{"_id":"64d679c5640c9f1ee70984c6","slug":"deputy-commissioner-took-steps-to-make-arrangements-till-dal-lake-chamba-news-c-88-1-ssml1006-5045-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: उपायुक्त ने डल झील तक व्यवस्थाओं का लिया जाएजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: उपायुक्त ने डल झील तक व्यवस्थाओं का लिया जाएजा
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्वयं हड़सर से डल झील तक स्थानीय प्रशासन के साथ पैदल यात्रा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। उपायुक्त ने यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर लगाए जाने वाले लंगरों, ठहरने के स्थानों, पेयजल और विद्युत आपूर्ति, सार्वजनिक शौचालयों, सड़कों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ में उन्होंने डल झील, गौरी कुंड, सुंदरासी,धन्छौ आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने भरमौर में स्थानीय प्रशासन के साथ मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक भी की। इसमें उपायुक्त ने मणिमहेश यात्रा की व्यवस्थाओं के उचित प्रबंधन को लेकर विभागों को तय सीमा के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में हडसर से मणिमहेश तक पैदल यात्रा की समीक्षा करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को श्रद्धालुओं के पैदल रास्ते को तय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने और रास्ते पर विश्राम स्थल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की व्यवस्था को लेकर हड़सर से धन्छौ तक पेयजल व्यवस्था और शौचालय के लिए पानी की व्यवस्था को सुचारु करने के लिए जलशक्ति विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को सार्वजनिक शौचालय में सफाई की उचित व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए हड़सर से मणिमहेश तक बिजली व्यवस्था का उचित प्रबंध बनाने के निर्देश दिए।